चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

शोक सभा का आयोजन किया गया

चंदौली समाचार डेस्क • 25 अगस्त 2026, 12:42 बजे • 94 बार पढ़ा गया
शोक सभा का आयोजन किया गया

डीडीयू नगर आज भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की शोक सभा अखबार सेंटर पर जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल के अध्यक्षता में
हुई संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया शोक सभा में वाराणसी कैंट केंद्र के वरिष्ठ अखबार वितरक नेता गंगाराम मौर्य 59 वर्षी छितूपुर निवासी का हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया व भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश सचिन पंकज शर्मा की माता सरस्वती देवी 95 वर्षी ग्राम मनसा छपरा जिला कुसीगंज निवासी दोनों लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि गंगाराम मौर्य बड़े ही कर्मठ संघर्ष हंसमुख मिलनसार व्यक्ति थे सन 1978 से अखबार वितरण करने का कार्य करते थे शोक सभा में भागवत नारायण चौरसिया विजय जायसवाल मदन यादव आनंद गुप्ता कमलेश विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।