चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में काशी का परचम, खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर बढ़ाया वाराणसी का गौरव

चंदौली समाचार डेस्क • 05 नवमबर 2026, 03:05 बजे • 82 बार पढ़ा गया
प्रदेश स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में काशी का परचम, खिलाड़ियों ने चार पदक जीतकर बढ़ाया वाराणसी का गौरव

वाराणसी। प्रयागराज में आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश जिम्नास्टिक्स एरोबिक्स प्रतियोगिता-2026 में काशी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और शानदार खेल कौशल का लोहा मनवाते हुए चार पदक हासिल किए। 2 से 4 नवंबर तक आयोजित इस प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी के सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

प्रतियोगिता की एकल स्पर्धा में अनिरुद्ध स्वर्णकार और आर्यन जायसवाल ने रजत पदक हासिल किया, जबकि यशिका वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं मिक्स्ड पेयर स्पर्धा में अनिरुद्ध स्वर्णकार एवं यशिका वर्मा की जोड़ी ने शानदार तालमेल और प्रदर्शन के दम पर रजत पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल जगत में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि पर वाराणसी जिला जिम्नास्टिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सचिन मिश्रा, महासचिव अखिलेश रावत, उपाध्यक्ष प्रताप शंकर दुबे एवं अजीत श्रीवास्तव तथा तकनीकी निदेशक विश्वास राव ने विजेता खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों आशीष शर्मा एवं प्रशांत रावत को बधाई दी। पदाधिकारियों ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

संघ ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर वाराणसी का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे। इसकी जानकारी संघ के सह सचिव रोहित कुमार ने दी।