चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में मनाया गया हिन्दी दिवस, हिन्दी विभाग ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

चंदौली समाचार डेस्क • 15 सितमबर 2026, 09:42 बजे • 68 बार पढ़ा गया
पं. पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में मनाया गया हिन्दी दिवस, हिन्दी विभाग ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में गूंजा हिन्दी का गौरव, हिन्दी दिवस पर हुआ विशेष आयोजन

डीडीयू नगर लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पं पारसनाथ
तिवारी नवीन परिसर में आज हिंदी विभाग द्वारा *हिन्दी दिवस* मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभाग प्रमुख प्रो इशरत जहां ने कहा कि भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। आज के दिन14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस भारतीय भाषाओं के संवर्धन और भाषायी विरासत के संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित करने का सशक्त माध्यम है। प्रो राजीव कुमार ने कहा कि लोकतांत्रिक शासन अधिक प्रभावी तब बनता है जब नागरिक सरकारी सूचनाओं और सेवाओं को अपनी सहज भाषा में समझ सकें, इसी कारण केन्द्र सरकार के समस्त विभागों में राजभाषा विभाग की स्थापना की गई है। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।