चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

कंपोजिट विद्यालय बैरा में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ की खुली पोल! विकास कार्यों की हकीकत आई सामने, सरकारी दावों और जमीनी तस्वीर में दिखा बड़ा अंतर

चंदौली समाचार डेस्क • 11 सितमबर 2026, 09:17 बजे • 55 बार पढ़ा गया
कंपोजिट विद्यालय बैरा में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ की खुली पोल! विकास कार्यों की हकीकत आई सामने, सरकारी दावों और जमीनी तस्वीर में दिखा बड़ा अंतर

चकिया चंदौली.चकिया के विकासखंड कंपोजिट विद्यालय बैरा 'ऑपरेशन कायाकल्प' से हो रहे विकास कार्यों की हकीक़त सामने आये विद्यालय की चारदीवारी और गेट निर्माण 2020-21 में शुरू हुआ था जो आज तक अधूरा है. इस वजह से विद्यालय परिसर पूरी तरह से असुरक्षित हो गया है बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं विद्यालय प्रबंध समिति प्रधानाध्यापक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में खंड विकासखंड (BDO),(ADO) पंचायत व उप जिलाधिकारी चकिया सहित कई अधिकारियों को लिखित में भी जानकारी दी है. लगातार अपील के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है अधूरा निर्माण होने के कारण विद्यालय का लगातार ताला बार-बार तोड़ दिया जाता है इससे विद्यालय परिसर में मवेशी और आवारा जानवर आते जाते रहते हैं शरारती तत्वों दीवारों पर गलत शब्द लिखे हैं और विद्यालय परिसर में शौच भी करते हैं बाउंड्री खुली होने से पढ़ाई का माहौल खराब हो रहा है 'ऑपरेशन कायाकल्प' के तहत लगाए गए टाइल्स विद्यालय के नल, शौचालय की पाइप और टंकी जैसे सामान भी टूट गए हैं.
ग्रामीणो और विद्यालय प्रबंधन एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले को जल्द से जल्द ध्यान दिया जाए इससे अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को पूरा करके बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके.