चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज, मुगलसराय में ऑनलाइन वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

चंदौली समाचार डेस्क • 29 सितमबर 2026, 11:35 बजे • 137 बार पढ़ा गया
एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज, मुगलसराय में ऑनलाइन वित्तीय शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

डीडीयू नगर आज लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज, मुगलसराय के मुख्य परिसर में विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से एडयुफिन वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मे ऑनलाइन फाइनेंसिएल एजुकेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बी काम एवं बी एस सी के लगभग 120 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। कार्यक्रम का पूरा सत्र अब्दुल इरफ़ान द्वारा लिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्सनल फाइनेंस, वित्तीय योजना,बचत एवं निवेश, बाज़ार , निवेश जोखिम तथा जोखिम प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।सत्र के दौरान विद्यार्थियों को प्रारंभिक अवस्था से बचत एवं निवेश की आदत विकसित करने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा निवेश से पूर्व जोखिमों एवं आवश्यक सावधानियों को समझने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में निवेश के अवसरों का मूल्यांकन तथा वित्तीय क्षेत्र में रोजगार एवं कैरियर के अवसरों के संबंध में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें किसी विशेष वित्तीय उत्पाद का प्रचार न करते हुए विद्यार्थियों को सामान्य वित्तीय शिक्षा एवं जागरूकता प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं आयोजकों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा पुष्पराज, श्री आलोक गुप्ता, डा विमर्श, डा रूपेश मोहले, आदि उपस्थित रहे।