एलबीएस पीजी कॉलेज के छात्र को नौकरी में चयन होने पर कॉलेज प्रशासन ने किया सम्मानित
डीडीयू नगर आज लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर के दो छात्रों के नौकरी में चयन पर महाविद्यालय द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को पं पारसनाथ तिवारी नवीन परिसर में सम्मानित किया गया। समाजशास्त्र में शोधार्थी निशांत का चयन झारखंड सरकार में पीजीटी शिक्षक के रूप में व बीए के विद्यार्थी रहे संतोष कुमार का चयन परिवहन विभाग में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो उदयन ने दोनों विद्यार्थियों को उत्तरीय पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। प्राचार्य प्रो उदयन ने कहा कि हम सभी के लिए ये गर्व का विषय है, महाविद्यालय के छात्र निरंतर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं जिसके माध्यम से वे पं पारसनाथ तिवारी के सपनों को साकार रूप दे रहे हैं।इस अवसर पर प्रो संजय, प्रो अरुण, प्रो अमित, प्रो भावना, डा गुलजबी, डा साधना,श्री विवेक, डा आशुतोष, डा संजय, डा संजय प्रताप, डा नवीन आदि उपस्थित रहे।