लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता -- धर्मेन्द्र तिवारी
लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता -- *धर्मेन्द्र तिवारी*
नेता प्रतिपक्ष जननायक मा० श्री राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को जिस अलोकतांत्रिक तरीके से हिरासत में लिया गया, उसके विरोध में हम सभी साथी शांतिपूर्ण ढंग से अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने जा रहे थे। *मोदी, योगी की पुलिस रात 10 बजे से ही मुझे हाऊस अरेस्ट* कर अभी तक पहरा दे रही है।हम कांग्रेसजन से सरकार इतना भयभीत है कि किसी भी धरना-प्रदर्शन के पहले ही तानाशाही रवैया अपना कर हमे *हाउस अरेस्ट* करके संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने से पहले ही हमें रोक देना इस बात का प्रमाण है कि लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाया जा रहा है। लेकिन याद रखिए—लोकतंत्र की आवाज़ को दीवारों में कैद नहीं किया जा सकता।
हम संविधान में विश्वास रखने वाले लोग हैं। हमारा विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और जनहित में है। लोकतांत्रिक अधिकारों पर अंकुश लगाना संविधान की आत्मा और लोकतंत्र की भावना के विपरीत है।
छात्रों के अधिकारों, युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई में हम मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक छात्रों को न्याय और युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिल जाता।
हम डरने वाले नहीं हैं, झुकने वाले नहीं हैं।
लोकतंत्र ज़िंदाबाद।
संविधान सर्वोपरि।
सत्य, न्याय और छात्रों के अधिकारों की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
*धर्मेन्द्र तिवारी*
*पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस* *कमेटी चन्दौली।* *कोऑर्डिनेटर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रभारी वाराणसी।*