चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

रेड क्रॉस सोसायटी व नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

चंदौली समाचार डेस्क • 17 सितमबर 2026, 09:01 बजे • 127 बार पढ़ा गया
रेड क्रॉस सोसायटी व नीमा चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर

चंदौली। मानवता की सेवा और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेड क्रॉस सोसायटी चंदौली एवं नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को ब्लड बैंक, पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त चिकित्सालय, चंदौली में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्था से जुड़े सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए कुल 15 यूनिट रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिंदगी बचाने वाली मुहिम है। समय पर उपलब्ध रक्त किसी मरीज के लिए जीवन का आधार बन सकता है। कार्यक्रम में बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अमित सिंह एवं ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. अमित कुमार सिंह की उपस्थिति ने शिविर का उत्साह बढ़ाया। वहीं रेड क्रॉस सोसायटी एवं नीमा चंदौली के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. एस.के. यादव, कोषाध्यक्ष डॉ. आर.के. शर्मा, डॉ. एस.के. सिंह (डेंटल), डॉ. डी.एल. चौहान, डॉ. सतीश चौहान, डॉ. दीपू सोनी, डॉ. रामनरेश, डॉ. सुधीर यादव, शिवकुमार, महेश यादव, मोनू यादव, अमरनाथ शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य एवं रक्तदाता मौजूद रहे।
आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर लगातार आयोजित किए जाने की आवश्यकता है, ताकि जिले के ब्लड बैंक में रक्त की आपूर्ति होती रहे।