चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता किया गया।

चंदौली समाचार डेस्क • 09 अगस्त 2026, 11:06 बजे • 104 बार पढ़ा गया
दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी के साथ बैठक कर  समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता किया गया।

डीडीयू नगर आज दुल्हीपुर महाबलपुर में सड़क चौड़ीकरण के मामले को संज्ञान में लेते हुए पी डी डी यू नगर के उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश कुमार एवं राजस्व विभाग व लोक निर्माण विभाग की टीम दुल्हीपुर पहुंचे। दुल्हीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी के साथ बैठकर समस्याओं के समाधान को लेकर वार्ता हुआ। वार्ता में सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकान को उचित मुआवजा नहीं मिलने पर मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा था। राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के बीच सामंजस बनाकर जिन लोगों का मुआवजे की लिस्ट में नाम नहीं है उस पर उचित मुआवजा देने पर विचार महाबलपुर में श्रेणी 6-2 की जमीन पर घरौनी मिल चुका है दुल्हीपुर श्रेणी 6-2 आबादी की जमीनों पर भी जमीन एवं मकान का मुआवजा देने की मांग रखी गई नंबर की जमीनों पर मकान एवं जमीन का उचित मुआवजा देने पर उप जिलाधिकारी महोदय एवं अधिशासी अभियंता ने संयुक्त रूप से सहयोग करने के लिए टीम गठित किया है समस्याओं का समाधान करेंगे। इस अवसर पर राजस्व विभाग की टीम लेखपाल सलमान खान जे ई आर के चौहान एवं मोर्चा के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष चितरंजन सोनकर महेंद्र शर्मा डॉ आर के शर्मा मनोज कुमार बादल विश्वकर्मा जुल्फिकार गोपाल परवेज बाबू सोनकर गोविंद गुप्ता रामलाल बबलू दिलीप कुमार मुकेश शर्मा इत्यादि भारी संख्या में पीड़ित दुकानदार एवं स्वामी मौजूद रहे ।