दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी से मिला
दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल आज लोक निर्माण विभाग कार्यालय मुगलसराय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक समाजसेवी रतन कुमार श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी पी डी यू नगर मुगलसराय राजेश कुमार वर्मा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के समक्ष अपने दुल्हीपुर महाबलपुर के पिड़ित दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया ७२ फिट एक तरफ सड़क चौड़ीकरण होनी है। निम्न समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।
१-दुलहीपुर श्रेणी 6 -2 की जमीन एवं मकान के मुआवजे की मांग की गई।
२- महाबलपुर में श्रेणी ६-२ की जमीन का घरौनी बन चुका है इसलिए वहां जमीन और मकान दोनों के मुआवजा की मांग रखी गई।
३- दुल्हीपुर में सड़क के उत्तर पटरी नंबर की जमीन जिसमें जमीन एवं मकान दोनों के मुआवजे की मांग रखी गई। साथ ही आबादी की जमीन को उनके घर एवं मकान के मुआवजा की मांग की गई है।
४- पीड़ित भू स्वामी जिनके पास कोई जमीन नहीं है जो निर्धन श्रेणी में है उनके लिए पुनर्वास के साथ मुआवजे का मांग रखी गई है।
५- पीड़ित दुकानदार एवं भू स्वामियों को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो हम लोग न्यायालय जाने के लिए बाध्य होंगे।
समस्याओं के समाधान के निमित्त मोर्चे के संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने उप जिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता के समक्ष समस्या रखा उन्होंने समस्याओं को निश्चित रूप से मिल बैठकर समाधान करने के लिए भरोसा दिलाया इस अवसर पर रतन कुमार श्रीवास्तव डॉ आर के शर्मा गुलशेर अहमद चितरंजन सोनकर परवेज त्रिलोकी गुप्ता एडवोकेट नसीम महेंद्र शर्मा रामलाल इत्यादि भारी संख्या में पीड़ित दुकानदार एवं भू स्वामी मौजूद रहे ।