चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

जितेंद्र कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में बलिया सांसद सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया

चंदौली समाचार डेस्क • 13 सितमबर 2026, 11:10 बजे • 107 बार पढ़ा गया
जितेंद्र कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में बलिया सांसद सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत किया गया

डीडीयू नगर सपा सांसद का जोरदार स्वागत किया गया।
जमालपुर स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत मठना बाजार स्थित जितेंद्र कुमार गुप्ता राष्ट्रीय सचिव समाजवादी लोहिया वाहिनी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व बलिया सांसद सनातन पांडेय का जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ। स्वागत समारोह के दौरान सपा सांसद विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने 2027 में सरकार बनाने की अपील की और अपने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया। और कहा कि यह सरकार कोई किसी की नहीं है और इनके जुमलो से बचने की आवश्यकता है। स्वागत करने वालों में रतन गुप्ता दिलीप गुप्ता सुरेश यादव एडवोकेट कन्हैया लाल गुप्ता अमरनाथ पटेल पाखंदु पटेल सुशील यादव विजय गुप्ता अनुराग चौबे श्याम बाबू पटेल सोनु अंसारी राजिंदर बियार जी शाहिद सैकड़ो लोग मौजूद रहे।