चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया

चंदौली समाचार डेस्क • 27 अगस्त 2026, 12:31 बजे • 85 बार पढ़ा गया
ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया

मुगलसराय, इस्लाम धर्म के प्रवर्तन हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया, शहर के कसाब महाल शाहकुटी मुस्लिम महाल परशुरामपुर महमूदपुर नई बस्ती अलीनगर क्षेत्र से बारहवफात का जुलूस निकालकर लोगों ने नगर भ्रमण किया जा रहा है, इस दौरान जगह-जगह शरबत बिस्कुट नमकीन व फल के लगे स्टाल लगे हुए थे, छोटे-छोटे बच्चे हजरत मोहम्मद साहब के शान में नातिया कलाम पढ़ रहे थे, वही उलेमा ने अपनी तकरीर में बयान करते हुए कहा हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम दुनिया के लिए एक रोशनी बनकर आए थे, जब उनकी पैदाइश हुई उसे वक्त अरब में बुराइयां अपने उरूज पर थी,वह इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम लेकर आए आज पैगाम की रोशनी पूरी दुनिया में फैली हुई है,
वही गोधना से हर वर्ष निकलने वाले जुलुसे मोहम्मदी का खैर मकदम एन एच 19 पर सलाम नमस्ते वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक, कांग्रेस नेता शाहिद तौसीफ ने जुलूस का खैर मकदम किया
इस दौरान शाहिद तौसीफ, सैफ अहमद प्रधान, वसीम अहमद कादरी, सरवर अली, मोहम्मद दानिश मोहम्मद खालिक, नदीम खान, गुलजार शेख, अरशान अजीज, मोहम्मद अफरोज जीशान उरूज आदि प्रमुख लोग रहे