चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

कांग्रेस जनों ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ परशुरामपुर वार्ड में गली गली डोर टू डोर जुलूस निकाल कर जनसंपर्क किया

चंदौली समाचार डेस्क • 05 अक्टूबर 2026, 07:58 बजे • 48 बार पढ़ा गया
कांग्रेस जनों ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ  परशुरामपुर वार्ड में गली गली डोर टू डोर जुलूस निकाल कर जनसंपर्क किया

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रदेश निर्देशित कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेस जनों ने शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ तारों के साथ परशुरामपुर वार्ड में गली गली डोर टू डोर जुलूस निकाल कर जनसंपर्क किया, कांग्रेस जन ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा भी लगाये, लोगों से संवाद तक भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के मिली भगत और वोट चोरी की कलई भी खोली, तत्पश्चात एक मैरिज लॉन में आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कलई जनता के सामने खुल चुकी है, जनता महंगाई, बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को लाकर चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर निरंतर भाजपा को जिताने का कार्य कर रहा है, हम कांग्रेस जनादेश व लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे
बैठक में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दयाराम पटेल ने कहा भाजपा सरकार पूरी तरह हिटलर शाही रवैया बख्तियार कर रही है भाजपा के विधायक मंत्री अपनी जेबे भरने में मशगुल है, आज देश की सरकार चंद उद्योगपतियों की कठपुतली बनकर रह गई है, सरकार का गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं है वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए विशेष वर्ग को टारगेट किया जा रहा है
बैठक में अल्पसंख्यक कांग्रेस के उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने कहा कि देश में सिर्फ नफरत की खेती की जा रही है, महंगाई बेरोजगारी पेपर लीक खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार दमन का रवैया बख्तियार कर रही है संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है
कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ तारिक अब्बास विजय गुप्ता इम्तियाज अहमद मुन्नी सिंह पटेल इमरान आलम संजय जयसवाल साबिर राईन तौहीद आलम खुर्शीद जालम देवेश महाराज रमेश पांडे गुलाम रसूल इश्तियाक अहमद खालिद राजा, गुलाम हुसैन मोहम्मद अयूब मोहम्मद आलम, अरमान, इरफान, मोहम्मद ताहा अमरनाथ राम तनवीर अहमद अली अहमद माइकल खान मोहम्मद आमिर आदिल आबिद मु शमीम आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे
बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने किया संचालन तारिक अब्बास ने किया