चंदौली • उत्तर प्रदेशसच के साथ, आपके पास
चंचंदौली समाचार एक्सप्रेसजनपद की अपनी आवाज़

कांग्रेस जनों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुभाष पार्क में धरना प्रदर्शन किया

चंदौली समाचार डेस्क • 25 अगस्त 2026, 12:38 बजे • 95 बार पढ़ा गया
कांग्रेस जनों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुभाष पार्क में धरना प्रदर्शन किया

मुगलसराय, शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा कथित रूप से राष्ट्रगान पढ़े जाने के दौरान बीच में ही उठकर चले जाने के विरोध में सुभाष पार्क में धरना प्रदर्शन किया वही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री सतीश महाना द्वारा उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रगान पढ़ा जा रहा था उसी समय सतीश महाना जी अपने साथियों के साथ वहां से चल दिए, वही उनके साथ जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी भी चल दिए, जो राष्ट्रगान का अपमान है, बृजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रगान पढ़े जाने के दौरान देश के हर नागरिक को राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान मुद्रा में खड़े होकर राष्ट्रगान पढ़ना चाहिए, लेकिन भाजपा के लोग संविधान विरोधी, आरक्षण विरोधी, व राष्ट्रगान विरोधी है, उन्होंने 52 साल तक कभी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने कार्यालय पर नहीं फहराया, जो जग जाहिर है
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि भाजपा व उनके नेता निरंतर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रगान का अपमान करते आ रहे हैं उनकी मानसिकता अब जनता को पता चल गया है, वे देश में विकास करने के बजाय धार्मिक भावनाओं के साथ खेल कर हमेशा सत्ता हथियाना चाहते हैं जो जनता समझ चुकी है
तत्पश्चात कांग्रेस जन एक जुलूस के रूप में" राष्ट्रगान का यह अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान"नारे लगाते हुए कोतवाली पहुंचे, जहां इस घटना के विरोध में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपा
कार्यक्रम में बृजेश गुप्ता दयाराम पटेल शाहिद तौसीफ, राकेश सिंह, संगीता सिंह, ऊषा यादव, दिलीप पाल, मृत्युंजय शर्मा, तारिक अब्बास, अनवर सादात, दशरथ चौहान,प्रमोद मौर्या, रमेश पांडेय, राकेश चौधरी, हेलेन पैट्रिक, मोहम्मद इमरान आलम, साबिर राईन, रामसेवक पटेल, मुन्नी सिंह, इकबाल अहमद, जितेंद्र गुप्ता, कन्हैया मोदनवाल, परमानंद पटेल, राजकुमार गोंड आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता व संचालन अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शाहिद तौसीफ ने किया